फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The number of students in schools in the flood affected area was less

Chitrakoot News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों की रही संख्या कम

Mon, 11 Aug 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 11 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The number of students in schools in the flood affected area was less
06फोटो 1 सीकेटीपी 2- परिचय- बाढ़ प्रभावित सरधुआ के जलंधर का पुरवा में इक्कादुक्का ही आए छात्र।
मऊ/राजापुर। कई दिनों से बाढ़ के चलते बंद स्कूल सोमवार को खुले। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मवईकला व सरधुआ के स्कूलों में छात्रों की संख्या बहुत कम रही। शिक्षकों ने बताया कि कीचड़ व पानी भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचे। ज्यादातर स्कूलों में पढाई नाममात्र की हो पाई।
विज्ञापन

राजापुर के सरधुआ में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रहा। जलंधर का पुरवा स्कूल में सोमवार की सुबह 27 छात्र-छात्राएं ही पहुंच सके। प्रभारी प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि वह शिक्षा मित्र राजनारायण के साथ बच्चों की पढ़ाई व मध्याह्न भोजन का इंतजाम किया। बाढ़ के चलते स्कूल के चारों ओर पानी जमा है। मुख्य मार्ग कुछ ठीक होने से स्कूल आ पाए इसके अलावा गांव के स्कूल के पीछे की बस्ती वाले बच्चे एक किमी घूमकर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

मऊ के मवई कला में बाढ का सबसे ज्यादा असर रहा। सोमवार को जब स्कूल खुला तो छात्रों की संख्या बहुत कम रही। प्रधानाचार्य मुन्ना लाल ने बताया कि कुल 145 छात्र नामांकित हैं जिसमें सोमवार को आधे से भी कम आए। अब पानी कम होने पर सोमवार को स्कूल खुले तो बच्चों के चेहरे में मुस्कान देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed