{"_id":"675b28d011294d3e03025d6f","slug":"the-magic-of-the-film-chitrakoots-dream-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111640-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूट की सपना देखा है फिल्म का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूट की सपना देखा है फिल्म का जलवा
विज्ञापन
चित्रकूट। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चित्रकूट में बनी सपना देखा है हमने शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग रेड रोज टपरा टाकीज में की गई । फिल्म देखकर सभी ने सराहा। फिल्म के निदेशक को सम्मानित किया गया।
फिल्म फेस्टिवल में वेलकम टू सज्जनपुर जैसी सुपरहिट फिल्म के स्क्रीन प्ले राइटर अशोक मिश्रा, फ्रांसीसी अभिनेत्री मैरिएन बोर्गो, फ्रांसीसी शास्त्रीय संगीतकार व फिल्म निर्माता रघुनाथ मानेट व खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के फाउंडर व अभिनेता राजा बुंदेला द्वारा फिल्म के डायरेक्टर चित्रकूट के रवि कुमार सिंह को सम्मानित किया गया ।
उन्होंने बताया कि सपना देखा है हमने पर्यावरण जागरूकता विषय पर बनायी गई एक शॉर्ट एजुकेशनल फिल्म है जिसे प्राथमिक विद्यालय बंभिया, मानिकपुर के प्रधानाध्यापक रवि कुमार सिंह द्वारा बनाया गया है जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा अभिनय किया गया है ।इसके पूर्व भी वर्ष 2022 में इस फिल्म को बेसिक शिक्षा विभाग उत्तरप्रदेश द्वारा बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया जा चुका है ।
विज्ञापन
इनसेट
सम्मानित हुए यूपी प्रभारी अजीत सिंह
खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कार्यक्रम के उत्तर प्रदेश प्रभारी अजीत सिंह को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें फेस्टिवल के डिजाइनर राहुल रस्तोगी और अभिनेता आरिफ शहडोली ने उन्हें 10 वर्षों से लगातार प्रभारी का सफल दायित्व निभाने के लिए दिया। इस मौके पर संयोजक राजा बुंदेला, निदेशक राम बुंदेला, अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, जगमोहन जोशी, मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी, जानकी शरण गुप्ता, धर्मेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे। फेस्टिवल में बुंदेलखंड की कई प्रतिभाओं को मंच मिला।