फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power outage due to a fault following rain.

Chitrakoot News: बारिश के बाद फॉल्ट से बिजली गुल

Sat, 26 Sep 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 26 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Power outage due to a fault following rain.
चित्रकूट। जिले में बारिश शुरू होते ही बिजली कटौती बढ़ गई है। वहीं, कई जगह फॉल्ट से बिजली गुल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ घंटे तो शहर में तीन घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। कई गांवों में तो दो से तीन दिनों से बाधित है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के डोडा गांव में तार में फॉल्ट के चलते तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव के राजन कोल, सुरेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद तार में फॉल्ट हुआ है, तब से बिजली नहीं आ रही। मानिकपुर के जंगलों के आसपास के गांव टिकारियां, रामपुर, बगरेही, रानीपुर, बगदरी सहित अन्य गांवों में शनिवार को चार घंटे से अधिक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

वहीं राजापुर क्षेत्र में शनिवार को भदेदू व सरधुआ उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे भदेदू, चिल्लीमल, बिलास, बरदरा, बांगर, कुसैली, खोपा, चांदी, तीरधुमाई सहित 20 से अधिक गांवों में दो घंटे से अधिक बिजली बंद रही। भदेदू के राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बरगढ़ कस्बा का भी यही हाल है। सत्यम, अंकुश ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरामपुर में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रही। शहर के कर्वी में कुबेरगंज के जितेंद्र गोयल ने बताया कि सुबह 8 से 10 बजे तक और रात में भी दो घंटे बिजली बंद रही। ग्रामीण क्षेत्र के सहायक अभियंता ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि बारिश में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होती है, जिसे जानकारी मिलते ही ठीक कराया जाता है। राजापुर में पेड़ की डाल तार के पास आने से एक घंटा आपूर्ति बंद रखनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed