फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The last rites of the couple took place on the same pyre

Chitrakoot News: एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार

Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The last rites of the couple took place on the same pyre
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा पुरवा निवासी दंपती की खुदकुशी के मामले में परिजनों ने दोनों के शव का एक ही चिता पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। इस दौरान दोनों के परिजनों के अलावा रिश्तेदार व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

रहनी पुरवा निवासी शिवलाल यादव (22) की पत्नी जानकी देवी (20) ने फोन से बात करने के बाद कच्चे मकान की छत में लगी बल्ली में साड़ी से फंदा लगा जान दे दी थी। सूचना मिलने पर ससुरालीजन महिला के मायके लौढि़या खुर्द पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी बीच शिवलाल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी। इसकी खबर मिलते ही दोनों पक्षों में कहासुनी और धक्का मुक्की हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ था। मंगलवार की दोपहर दोनों शवों को एक साथ पोस्टमार्टम हाउस से लाया गया और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। सभी एक दूसरे को सांत्वना दे रहे थे। शिवलाल व जानकी की शादी 25 अप्रैल 2024 को हुई थी। दो माह पहले जानकी मायके आई थी। गौना का मुहूर्त न बन पाने से उसकी विदाई नहीं हो पाई थी। इसी बीच यह घटना हो गई।
विज्ञापन

-----
अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जानकी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दंपति का परिजनों ने एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया है। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed