{"_id":"68fd0c181c67adb8f5075150","slug":"the-issue-of-operation-of-the-closed-airport-will-echo-in-the-parliament-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122465-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: संसद में गूंजेगा बंद हवाई अड्डा के संचालन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: संसद में गूंजेगा बंद हवाई अड्डा के संचालन का मुद्दा
Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की नगरी चित्रकूट में बंद हवाई अड्डा संचालन की मांग ने जोर पकड़ा। इस मसले को लेकर सांसद कृष्णा देवी पटेल लोक सभा में उठाने की बात कही। शनिवार को सांसद ने चित्रकूट हवाईअड्डा सलाहकार समिति की बैठक में हवाई अड्डे से जुड़ी योजनाओं एवं सुधारात्मक कार्यों पर अधिकारियों के साथ राय मशविरा भी किया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि कई माह से इसका संचालन बंद है। इसका लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल रहा है। इसमें जो भी तकनीकी या अन्य कमियां हो उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। आश्वस्त किया कि लोकसभा में भी मामला उठाएंगी। बाद में उन्होंने हवाईअड्डे का निरीक्षण किया गया।
बैठक का संयोजन विमानपत्तन निदेशक आलोक सिंह ने किया। इस दौरान हवाई अड्डे से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम पूजा कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-