{"_id":"677978e6092ee1ad4201039f","slug":"the-injured-student-died-on-the-highway-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112194-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर घायल छात्र ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर घायल छात्र ने दम तोड़ा
विज्ञापन
यशो वर्मा
- फोटो : परिजन
बरगढ़/चित्रकूट। हाईवे के थाना बरगढ़ के चौराहा के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र बनकट गांव का निवासी था।
कोतवाली कर्वी के बनकट के नई दुनिया निवासी विनय कुमार ने बताया कि बेटा यशो वर्मा(19) शुक्रवार को बाइक से शंकरगढ़ के डॉ. कैलाश नाथ सिंह महाविद्यालय नौडीया उपरहार में बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने गया था। साथ में रितेश कुमार (20) और लौंडिया निवासी सोनू (21) भी अलग बाइक से थे। तीनों शाम करीब सात बजे वापस कर्वी लौट रहे थे। रितेश व सोनू एक बाइक पर आगे चल रहे थे। दोनोंं यशो से करीब 100 मीटर आगे निकल गये थे।
बताया कि झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बरगढ़ चौराहे के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने यशो की बाइक में टक्कर मार दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। दोनों साथी छात्रों ने उसको सीएचसी मऊ में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।हालात में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने शुक्रवार की रात सतना स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय खोह के पास यशो वर्मा की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।