फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The injured laborer died during treatment

Chitrakoot News: इलाज के दौरान घायल मजदूर ने दम तोड़ा

Tue, 03 Sep 2024 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
The injured laborer died during treatment
मानिकपुर। हरियाणा के फरीदाबाद मेें क्रशर मशीन पर काम करते समय घायल दूसरे भाई ने मानिकपुर सीएचसी में दम तोड़ दिया। युवक के एक भाई की 21 अगस्त को इसी क्रशर में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मानिकपुर कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले की कुसुम ने बताया कि उसके दो पुत्र सुनील और अंकित फरीदाबाद में एक क्रशर मशीन पर काम करते थे। क्रशर मालिक ने 21 अगस्त को जानकारी दी कि उसके एक पुत्र सुनील की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पुत्र अंकित घायल है। परिजन वहां जाकर घायल अंकित को मानिकपुर लाए थे। उसका इलाज मानिकपुर सामुदायिक अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया। मां ने आरोप लगाया है कि क्रशर मशीन में करंट लगने से बेटे घायल हुए थे। इस मामले में मानिकपुर थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना से मौत हुई है। इसका मामला फरीदाबाद में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed