{"_id":"69bd944e8e75be3e9a08b2f2","slug":"the-holy-city-will-be-illuminated-with-22-lakh-lamps-on-ram-navami-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-128559-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रामनवमी पर 22 लाख दीपों से जगमगाएगी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रामनवमी पर 22 लाख दीपों से जगमगाएगी धर्मनगरी
Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आगामी श्री राम नवमी पर्व को चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में भव्यता से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस दिन धर्मनगरी के रामघाट और अन्य धार्मिक स्थलों पर 22 लाख दीप जलेंगे। साथ ही ग्रीन आतिशबाजी, रंगोली, दीवारी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
चैत्र मास की श्री राम नवमी 27 मार्च को है। पिछले पांच वर्षों से यह पर्व चित्रकूट गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित समन्वय बैठक में चित्रकूट गौरव दिवस मनाने पर चर्चा की और रणनीति तैयार की। इस समन्वय बैठक में यूपी चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, और एमपी सतना के जिलाधिकारी सतीश कुमार, चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह और पालिका के ईओ समेत साधु संत शामिल हुए।
बैठक में चित्रकूट गौरव दिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाने पर सहमति बनी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार ने बताया कि रामघाट और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दोनों क्षेत्रों में 11-11 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया। नगर क्षेत्र के सभी मकानों में कम से कम पांच दीपक जलाने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त मार्गों की लाइटिंग, सजावट, भव्य प्रवेश द्वार की सजावट की जाएगी।