फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The government of the block took oath, handled the work

नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व सदस्यों को दिलाई शपथ

Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The government of the block took oath, handled the work
शपथ ग्रहण करते मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/। जनपद के पांचों ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख समेत सदस्यों को शपथ दिलाया गया। इसके बाद क्षेत्र के विकास कार्यों बाबत पहली बैठक ब्लाक प्रमुखों की अध्यक्षता में हुई। ब्लाकों में राज्य मंत्री समेत विधायक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक प्रमुख व सदस्यो का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मानिकपुर विकासखंड में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी प्रकार पहाड़ी ब्लाक में एसडीएम राजीव कुमार राय ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। कर्वी ब्लाक में सदर एसडीएम पूजा यादव ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गोमती देवी, रामनगर ब्लाक में अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, मऊ विकासखंड में एसडीएम नवनीत शुक्ला ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। समारोह में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, रंजना उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, गुलाब पटेल आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन पर नहीं दिखे गंभीर
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। शपथ ग्रहण के पूर्व जिस कोरेाना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से घोषणा की थी वह मंगलवार को किसी भी ब्लाक परिसर में कहीं नजर नहीं आई। सभी ब्लाक प्रमुखों से लेकर मंचासीन ज्यादातर मंत्री विधायक, जनप्रतिनिधि व अधिकारी मास्क का भी आंशिक प्रयोग करते दिखे। मानिकपुर ब्लाक वासियों को तो यह भी अफसोस रहा कि इस शपथ ग्रहण की कुछेक लोगों तक ही जानकारी दी गई। सभी जगह व्यवस्था का आलम यह रहा कि कई बीडीसी से लेकर उनके साथ आये लोगों को कुर्सी भी नहीं मिली।

शपथ ग्रहण करते रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा। संवाद

शपथ ग्रहण करते रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

 शपथ ग्रहण करतीं सदर कर्वी चित्रकूट ब्लाक प्रमुख गोमती देवी। संवाद

शपथ ग्रहण करतीं सदर कर्वी चित्रकूट ब्लाक प्रमुख गोमती देवी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

 शपथ ग्रहण करते पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी। संवाद

शपथ ग्रहण करते पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

 शपथ ग्रहण करतीं मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी। संवाद

शपथ ग्रहण करतीं मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed