{"_id":"6a55280ffc8a6e13320724be","slug":"the-food-safety-department-collected-nine-samples-and-sent-them-for-testing-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-133628-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ नमूने लिए, जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नौ नमूने लिए, जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न स्थानों से नौ खाद्य नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर की गई।
टीम ने बेडिपुलिया कर्वी स्थित स्वाती इंटरप्राइजेज से मिक्स फ्रूट जैम का नमूना लिया। पांडेय कॉलोनी बस स्टैंड कर्वी स्थित कृष्णा डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। काली देवी मंदिर के सामने कर्वी स्थित एक प्रतिष्ठान से बूंदी का लड्डू का नमूना लिया गया। खोह कर्वी स्थित जय बाला जी दूध डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट से पनीर का नमूना लिया गया। धतुरहा चौराहा कर्वी स्थित धतुरहा मिष्ठान भंडार से समोसा का नमूना लिया गया। काली देवी मंदिर पुरानी बाजार कर्वी स्थित सागर मिल्क डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। कसहाई कर्वी स्थित श्री राम इंडस्ट्रीज से पानी पाउच का नमूना लिया गया। बगरेही मानिकपुर स्थित रेनबो मिनरल वाटर मैन्युफैक्चरिंग से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना लिया गया। शंकर बाजार चकरेही चौराहा स्थित रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से टॉप गोल्ड मिक्स्ड पिकल का नमूना लिया गया।