फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The farmer's daughter, who became a police officer, settled the cases

मनीषा बनी थाना प्रभारी निपटाए सात मामले, एक दर्जन वाहनों का चालान

Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The farmer's daughter, who became a police officer, settled the cases
एक दिन की राजापुर थाना प्रभारी बनने के बाद वाहन चालकों को जागरूक कर नियमों की जानकारी देती छात्र? - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद राजापुर थाने की कमान एक दिन के लिए किसान की बेटी नर्सिंग की छात्रा मनीषा मिश्रा को दी गई। उन्होंने अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया। महिला डेस्क में बैठकर महिलाओं के सात शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया। रैपुरा तिराहे के पास वाहनों की जांच करते हुए लोगों को हेलमेट, मास्क व सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने पर एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान भी किया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी एसपी सोनकर ने कहा कि सरकार के मंशानुरूप मिशन शक्ति का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें स्कूलों, चौराहों में महिला कांस्टेबल के द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता को लेकर पुलिस तैनात की जाती है। महिलाएं 1090 नंबर डायल कर 10 मिनट में सुरक्षा पा सकती हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मनोज द्विवेदी, महिला प्रधान, बीडीसी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। एक दिन की थाना प्रभारी छात्रा मनीषा मिश्रा को बनाया गया।
विज्ञापन

राजापुर। एक दिन की थाना प्रभारी बनने के बाद नर्सिंग की छात्रा मनीषा खुश है। मूल रूप से कौशांबी जिले के पौर रामपुर महेवा घाट निवासी किसान राकेश मिश्रा की बेटी राजापुर में किराए पर कमरा लेकर डा. कंचन सिंह इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। शनिवार को बातचीत में उसने बताया कि सरकार की यह योजना महिलाओं में आत्मविश्वास लाने के लिए अच्छी है। उसने सोचा नहीं था कि उसे एक दिन का थाना प्रभारी बनाया जाएगा। वह तो मेडिकल लाइन में जाकर पीड़ितों की सेवा करना चाहती है। तीन बहन व एक भाई को अच्छी शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना है। आज के युग में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में जाने का अधिकार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed