फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The farmer rushed to the farm to see the black cloud

काले बादल देख खेत को दौड़े किसान

Mon, 28 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 28 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The farmer rushed to the farm to see the black cloud
रानीपुर भट्ट के पास फसल काटते किसान। - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली आसमान पर छाए काले बादल को देखा। इससे शहरवासियों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन किसानों के दिल की धड़कने तेज हो गईं। किसान परिजन के साथ हंसिया और अन्य यंत्र लेकर सीधे खेत पहुंचे और फसल काटने लगे। बारिश की संभावना पर किसान परिवार फसल काटकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते देखे गए।

विज्ञापन



रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। हालांकि बारिश तो नहीं हुई, लेकिन आसमान पर काले बादलों को मंडराते देख किसानों के माथे पर पसीना आ गया। सुबह से किसान परिवार बची फसल को सहेजने के लिए भूखे प्यासे खेतों में डट गए। उधर, कई दिनों से तेज धूप व गर्मी से परेशान शहरवासियों को धूप न निकलने पर गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने की संभावना तो नहीं है, लेकिन दो दिनों तक तेज हवा व बादल छाए रहने की उम्मीद है। बता दें कि सूखे से जिले का  किसान पहले से ही परेशान है। पहले कम बारिश की वजह से किसान की बुआई नहीं हो पाई। चारों तरफ के खेत बंजर पड़े रहे। किसी तरह कुछ फसल तैयार हुई तो मऊ, मानिकपुर और राजापुर क्षेत्र में ओलावृष्टि ने नुकसान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed