फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The families of 13 employees who were victims of Kovid will get help

कोविड के शिकार 13 कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी मदद

Thu, 15 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The families of 13 employees who were victims of Kovid will get help
चित्रकूट। आखिरकार सरकार ने चुनावी ड्यूटी में कोरोना से दिवंगत कर्मचारियों की संख्या 13 मान ही ली। पहले कोरोना से सिर्फ एक कर्मचारी की मौत मानी थी। इसका काफी विरोध हुआ था। इसके बाद शासन ने गाइड लाइन में बदलाव कर सूची तैयार कराई, जिसमें चित्रकूट के विभिन्न विभागों के 13 कर्मचारियों की पंचायत चुनाव में कोरोना से मानी गई है। इनके परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कई कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो गई थी। इस पर प्रदेश सरकार ने अनुग्रह राशि देने के आदेश जारी किया हैं। जिले के 13 कर्मचारियों के परिजनों को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के इबरार अली, अजय सिंह यादव, रोहिनी प्रसाद, राजेंद्र कुमार द्विवेदी राममूरत, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता दिनेश कुमार पटेल, बेलदार इंद्रपाल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के भगवानदीन साहू, होमगार्ड नत्थू प्रसाद, लेखपाल चकबंदी विभाग प्रभुनाथ, जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, प्रधानाचार्य लालजी व युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार इनके परिजनों को मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed