{"_id":"577803e14f1c1bd42c79ba3f","slug":"the-drama-of-student-parents-on-demand-exorbitant-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी फीस मांगने पर छात्र-अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी फीस मांगने पर छात्र-अभिभावकों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कपना में कालेज के सामने नाराज अभिभावक व छात्रों को समझाते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई शुरू होते ही प्रवेश व टीसी कटवाने के लिए कालेजों में छात्रों की भीड़ पहले ही दिन उमड़ी। कपना के एक इंटर कालेज परिसर में अभिभावकों व छात्रों ने प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर मनमाना शुल्क लेने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जानकारी पर डीआईओएस ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम मौके पर भेजी। जिसने छात्रों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
स्व. लाला भाई पटेल इंटर कालेज, कपना में शनिवार की सुबह छात्रों के साथ अभिभावक टीसी लेने, प्रवेश के लिए फार्म लेने और फीस जमा करने पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद छात्र-छात्राओं ने टीसी के नाम पर ढाई सौ रुपये और कक्षा छह से लेकर कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पांच सौ से आठ सौ रुपये तक मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
छात्रों के अभिभावक नरेंद्र कुमार, मोतीलाल, मोहन, निर्भय सिंह, वीरेंद्र कुमार, लवकुश, धीरज, राजकुमार, राम निरंजन व ज्वाला प्रसाद आदि ने इसका विरोध कर प्रबंधक व प्रधानाचार्य से कहा कि जब सरकार नि:शुल्क शिक्षा दे रही है, तो फिर छात्रों से मनमानी वसूली क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने डीआईओएस को फोन पर इसकी जानकारी दी। डीआईओएस मो. रफीक ने डा. रणवीर सिंह, सियाराम द्विवेदी व महेंद्र प्रसाद को भेजकर जांच कराई। तीन शिक्षकों की टीम ने कालेज जाकर छात्र व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद छात्र व अभिभावक शांत हुए।