{"_id":"57c321154f1c1bb969d4f817","slug":"the-department-of-health-conscious-isolation-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा स्वास्थ्य विभाग खुला अलग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा स्वास्थ्य विभाग खुला अलग वार्ड
चित्रकूट
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खुला डेंगू पीड़ितों के लिए वार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो दिनों से जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षण वाले दो मरीजों के आने से स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। इससे प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड खोल दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को कलवारा की ऊषा देवी और फिर शनिवार को पिपरोदर के लवलेश कुमार को डेंगू की संभावना पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनोें का इलाज करने वाले डाक्टरों ने दावा किया था कि दोनों ने डेंगू के कुछ लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में जांच की सुविधा न होने से संभावना पर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमएस डा एनके गुप्ता ने बताया कि ऐसी संभावना वाले मरीजों के लिए अलग वार्ड संचालित कर दिया गया है। अब इस लक्षण के मरीजों को सामान्य वार्ड में न रखकर अलग वार्ड में रखकर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन