{"_id":"e55d6b532d835eba851a766e368ff2c3","slug":"the-death-of-the-young-man-slip-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। बलवीर (25) पुत्र
विज्ञापन
कल्लू निवासी शिवरामपुर चौकी के रमपुरवा का रहने वाला था। वह इलाहाबाद में
एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। 11 जून को अपनी साली की शादी में अतर्रा
आया था।
शुक्रवार की दोपहर वह ससुराल अतर्रा से पत्नी बसंती और बच्चों को लेकर घर शिवरामपुर आया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके दोस्तों ने बताया कि उसे शाम को इलाहाबाद जाना था।
किसी ट्रेन से जाते समय वह गिर गया और कट गया। जीआरपी ने जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया।
उधर, कटैया डांडी के पास शुक्रवार की रात किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। साथ के लोगों ने बताया कि हम लोग मिश्रीलाल (25) पुत्र संतराम निवासी खेतापुर टांडा जिला अंबेडकरनगर के साथ मजदूरी करने बंगलूरू जा रहे थे। मिश्रीलाल गेट पर बैठा था। झपकी आने से नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।