फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The death of the farmer in the field, the current required

खेत में करंट लगने से किसान की मौत

Mon, 20 Jun 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 20 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The death of the farmer in the field, the current required
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह खेत में गोबर फेंकने गए किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यालय से सटे बनकट गांव में सोमवार की सुबह किसान रामदयाल यादव (58) पुत्र गणेश मवेशीबाडे की सफाई कर गोबर टोकरी में लेकर अपने खेत में फेंकने पहुंचा।
विज्ञापन


इसी दौरान खेत के पास से गुजरे घरेलू कनेक्शन का बिजली तार टूटा पड़ा था। जिसे रामदयाल देख नहीं पाया और गोबर फेंकते समय उसका पैर तार से छू गया। करंट लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। काफी देर तक पति के न लौटने पर पत्नी यशोदा ढूंढने खेत पहुंची, तो नजारा देखकर चिल्ला पड़ी। पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक किसान के नाम तीन बीघे जमीन है। उसके छह पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed