{"_id":"5df646f78ebc3e8817371fc2","slug":"the-curse-is-a-contract-arrangement-make-a-permanent-employee-chitrakutt-news-knp5323251153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिशाप है संविदा व्यवस्था, बनाएं स्थाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिशाप है संविदा व्यवस्था, बनाएं स्थाई कर्मचारी
विज्ञापन
ोटो- 10- ग्राम रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक के सत्याग्रह कार्यक्रम में बोलते संजय दीक्षित
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। संविदा व्यवस्था को समाप्त कर स्थाई कर्मचारी बनाए जाने की मांग को लेकर कई कर्मचारियों के संगठन ने शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद कृषि भवन पर सत्याग्रह भी किया।
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर यादव, महामंत्री दिनेश सिंह पटेल ने बताया कि रविवार जनपद में मनरेगा मजदूर, कंप्यूटर आपरेटर, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, एपीओ सहित समस्त मनरेगा कर्मियों द्वारा वर्तमान संविदा व्यवस्था एक अभिशाप के खिलाफ सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा नया बस स्टैंड बेड़ीपुलिया से प्रारंभ होकर विकास खंड कर्वी तक निकाली गई। ब्लाक में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मनरेगा परिषद भारत सरकार के पूर्व सदस्य संजय दीक्षित ने सरकार से मांग किया कि मनरेगा की मजदूरी 350 रुपये प्रतिदिन, कंप्यूटर आपरेटरों का मानदेय 20 हजार, ग्राम रोजगार सेवकों को 24 हजार पांच सौ, तकनीकी सहायत 32 हजार पांच सौ, एपीओ को 42 हजार 500 रुपये महंगाई के अनुसार दिया जाना चाहिए जो केन्द्र सरकार के न्यूनतम मजदूरी का मानक है। मनरेगा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा व निजी जीवन यापन के लिए संवैधानिक रूप से प्रदत्त अधिकारों में मूल अधिकारों का पालन हो सके।
उन्होंने कहा कि संविदा एक अभिशाप के बैनर तले जन जागरण यात्रा उप्र के जनपद वाराणसी से शुरू होकर जनपद चित्रकूट तक 32 जिलों की यात्रा पूरी हो चुकी है। बताया कि संविदा कर्मचारियों की समस्त जनपदों में सत्याग्रह यात्रा जारी रहेगी। इस मौके पर वाणी संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, तकनीकी सहायक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, जिला महामंत्री दिनेश सिंह पटेल, जुगेश गर्ग, अभिलाष द्विवेदी के अलावा समस्त ब्लाक अध्यक्ष, मनरेगा कर्मी व संबंध्ेिात मजदूर आदि मौजूद रहे।