{"_id":"61e1bae8cd96564abf76283a","slug":"the-cows-found-dead-are-not-from-the-cowshed-chitrakoot-news-knp675341957","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत मिले गोवंश पर वे गोशाला के नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत मिले गोवंश पर वे गोशाला के नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर/रामनगर (चित्रकूट)। बारिश व ओलावृष्टि के दौरान मृत मिले गोवंश गो आश्रयस्थल के नहीं थे। यह बात एडीएम की जांच में सामने आई। शुक्रवार को भरथौल गांव पहुंचे एडीएम ने ग्राम प्रधान, सचिव व ग्रामीणों से बातचीत की। बताया गया कि मृत मिले 12 गोवंशों के शव दूसरे गांव से लाकर यहां फेंके गए। इससे पूर्व रामनगर के इटवां की गोशाला के पास भी मृत मिले गोवंशों के मामले की जांच पूरी हो गई है।
सदर ब्लाक क्षेत्र के भरथौल गांव की गोशाला में 10 जनवरी को 12 से 15 गोवंशों के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जिस पर 11 जनवरी को प्रधान व सचिव ने मौके पर जाकर गोवंशों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर नहर किनारे दफन करा दिया था। मामले को डीएम ने संज्ञान में लेकर एडीएम को जांच सौंपी थी। शुक्रवार को एडीएम कुंवर बहादुर सिंह जांच करने गांव पहुंचे। जांच व निरीक्षण के बाद मुख्यालय लौटे एडीएम ने बताया कि 12 गोवंश मृत मिले थे, लेकिन वह गोशाला के नहीं हैं। किसी दूसरे गांव से लाकर ही गोशाला के बाहर फेंके गए थे। इसकी जानकारी डीएम को दी गई है।
उधर, रामनगर ब्लाक क्षेत्र के इटवां गांव की गोशाला के पास मृत मिले पांच गोवंश मामले की भी जांच में एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि 12 जनवरी को गोशाला के गोवंश मृत होने की जानकारी पर बीडीओ व तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट के अनुसार गोशाला से दूर जंगल के रास्ते पर पांच गोवंश मृत मिले थे। यह गोशाला के नहीं हैं, बल्कि अन्य स्थानों के हैं। जिनका पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया है।