फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The city was covered in fog, but the sun brought relief.

Chitrakoot News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, धूप ने दी राहत

Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The city was covered in fog, but the sun brought relief.
फोटो-03- सुबह लखनऊ रोड पर छाए कोहरे में जाता स्कूली वाहन। संवाद
विज्ञापन

- सुबह दृश्यता रही शून्य, गलन ने छुडाई कंपकपी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे के बीच लोगों की आंखे खुलीं। दिन चढ़ने तक कोहरा बरकरार रहा और लोग चार डिग्री तक पहुंचे न्यूनतम तापमान में कंपकपाते दिखे। दिन चढ़ने के साथ धूप ने राहत भले ही दी, लेकिन सर्द हवाओं से गलन बरकरार रही। शाम होते ही सर्दी ने फिर जोर पकड़ लिया। इससे लोगों को अलाव तापने के लिए मजबूर होना पड़ा।

जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते तीन दिन से सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम हो रही है कि वाहन चालकों को दिखाई नहीं पड़ रहा है। चालकों को धीमी रफ्तार में वाहन चलाने पड़ रहे हैं। कोहरे से सबसे ज्यादा वाहन चालक और राहगीर परेशान दिखे। दिन में 11 बजे के बाद धूप के दर्शन हुए और कुछ ही देर में अच्छी धूप भी निकल आई, लेकिन छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हवाओं की वजह से गलन बरकरार रही और लोगाें की कंपकपी छूटती रही। शाम को अंधेरा होते ही कोहरा और गलन ने फिर से लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास करा दिया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि लगातार चार दिनों से पारा पांच डिग्री के नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 79 प्रतिशत रहा। दृश्यता शून्य से 50 मीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed