फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The body of dacoit Naval Dhobis son was found hanging from tree, mother said some people beat him and hung him

Chitrakoot: फंदे से लटका मिला डाकू नवल धोबी के पुत्र का शव, मां का आरोप- कुछ लोगों ने पीटकर लटकाया

Sat, 21 Sep 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 01:21 AM IST
सार

Chitrakoot News: थाना प्रभारी ने बताया कि सत्येंद्र की जेब से छोटा चाकू और पर्स मिला है, जिसमें सिर्फ पांच रुपये का सिक्का मिला है। शरीर में फिलहाल चोट के निशान भी नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी होगी।

विज्ञापन
The body of dacoit Naval Dhobis son was found hanging from tree, mother said some people beat him and hung him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

चित्रकूट जेल में बंद डाकू नवल धोबी के पुत्र का शव घर से कुछ दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसकी जेब से छोटा चाकू बरामद हुआ है। मां ने गांव के कुछ लोगों पर पीटकर फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। चित्रकूट (मप्र) के नयागांव थाना क्षेत्र के सेजवार गांव निवासी डाकू नवल धोबी को मप्र पुलिस ने 2020 में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

वह चित्रकूट जेल में बंद है। पत्नी और दो बच्चे गांव में रहते हैं। दो पुत्र नानी के घर बघलान में रहकर पढाई करते हैं। सोमवार को छोटा बेटा सत्येंद्र उर्फ लल्ला धोबी (16) सेजवार आया था। मां मंटोरिया देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम सत्येंद्र गांव में कुछ युवकों के साथ बैठा था। घर आने पर पता चला था कि उनसे विवाद हुआ था। इसके बाद वह खाना खाकर सो गया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि रात में उसने बीमार मां को दवा खिलाई। इसके बाद रात में लगभग 12 बजे घर से निकल गया था। सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने उसे गंगा श्रीवास के बगीचे में आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका देखा। जानकारी होते ही मां और परिजन पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने शव फंदे से उतारने से मना कर दिया और हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी सही जानकारी
थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने मां को समझाया और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि सत्येंद्र की जेब से छोटा चाकू और पर्स मिला है, जिसमें सिर्फ पांच रुपये का सिक्का मिला है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शरीर में फिलहाल चोट के निशान भी नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed