{"_id":"681f9b58529854090b0e8c22","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-was-found-on-the-road-murder-alleged-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115734-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ससुराल आए युवक का शव सड़क पर मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ससुराल आए युवक का शव सड़क पर मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विक्रम सिंह
- फोटो : आयोजक
राजापुर (चित्रकूट)। शादी की सालगिरह मनाने ससुराल आए युवक की का शव शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के गोसाईपुर की सड़क पर संदिग्ध हालात में मिला। ससुराल वालों का कहना है कि ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है। युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।
भरतकूप कस्बे की प्रीति सिंह ने बताया कि भाई विवेक विक्रम सिंह उर्फ मोनू (35) और भाभी शालू सिंह में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। भाभी करीब एक सप्ताह पहले मायके ममसी गई थी। बताया कि भाई और भाभी की शुक्रवार को शादी की सालगिरह थी। इस पर भाई अपनी ससुराल ममसी गांव बाइक से शाम करीब सात बजे गया था, लेकिन भाभी और उनके परिजनों ने घर में घुसने नहीं दिया और गाली गलौज की थी। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि भाई की मौत हो गई है।
आशंका है कि भाभी के पिता और भाइयों ने मिलकर जायदाद की लालच में भाई की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए शव सड़क पर फेंक दिया है।
उधर, ससुराल वालों ने बताया कि मोनू उनके घर आया था। देर रात गांव लौटने की बात कहकर निकला था। कुछ राहगीरों ने बताया कि रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वह सड़क पर गिरा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। इसी बात को लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में दोनों के परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने समझा बुझाकर शांत कराया और पैनल व वीडियोग्राफी के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। चौकी प्रभारी गनीवां यदुवीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे और बाइक के नंबर से पहचान कर मृतक के ससुर ममसी निवासी बाबू सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
प्रीति ने बताया कि भाभी घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में बेटे को छोड़कर मायके चली गई हैं। अब बच्चे को कौन संभालेगा। बहनें व परिजन यह कहकर रो रहे थे कि सालगिरह के ही दिन भाई को शराब पिलाकर हत्या कर दी।