{"_id":"69c823f249136407d30b8569","slug":"the-ancient-hanuman-temple-will-be-renovated-with-a-cost-of-rs-175-crore-and-facilities-will-also-increase-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-128946-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पौने दो करोड़ से संवरेगा प्राचीन हनुमान मंदिर, सुविधाएं भी बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पौने दो करोड़ से संवरेगा प्राचीन हनुमान मंदिर, सुविधाएं भी बढ़ेंगी
Sun, 29 Mar 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28सीकेटीपी 23 लालापुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर। संवाद
चित्रकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तपोभूमि में स्थित लालापुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। पर्यटन विभाग इस परियोजना पर पौने दो करोड़ रुपये खर्च करेगा, जिसका उद्देश्य मंदिर की सूरत बदलना और श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाना है।
यह प्राचीन हनुमान मंदिर झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित है। इस पहाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि यहीं बैठकर महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी और यहीं उन्होंने वनवास काल के दौरान श्रीराम को चित्रकूट में रहने का परामर्श दिया था। वनवास काल खत्म होने के बाद सीता ने इसी वाल्मीकि आश्रम में लवकुश को जन्म दिया था। यहीं पर दोनों पले बढ़े थे। इसलिए यह पहाड़ी अपना अलग महत्व संजोए है। इसी पहाड़ी के नीचे प्राचीन हनुमान मंदिर भी बना है लेकिन इसकी हालत काफी दयनीय है। हालांकि यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।
मंगलवार और शनिवार को इस मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ती हैं। इसे देखते जिला प्रशासन ने इस प्राचीन मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने का फैसला लिया। साथ ही पर्यटन विभाग से करीब पौने दो करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराकर उसे मंजूरी के लिए भेजा था। जिस पर शासन स्तर से स्वीकृत मिल गई है। ऐसे में अब इस मंदिर का जीर्णोद्धार करेगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
प्राचीन हनुमान मंदिर में ये होंगे विकास कार्य :
चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद की पर्यटन अवस्थापना निधि से प्राचीन हनुमान मंदिर को संवारा जाएगा। इस पर 171.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्राचीन मंदिर में स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। यहां पर यात्री शेड बनेगा। हवा देने के लिए पंखे लगेंगे। साथ ही महिला व पुरुष व दिव्यांग के लिए अलग-अलग प्रसाधन भी बनेंगे। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के लिए बाउंड्री व फर्श पर पत्थर लगाए जाएंगे। लोगों के लिए बेंच और ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर भी लगेगा। मंदिर की दीवारों पर चित्रकूट की कलाकृतियां भी उकेरी जाएंगी। संकेतक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
-- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- --
प्राचीन हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए 1.71 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही इस कार्ययोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। पर्यटक सुविधाओं की भी वृद्धि की जाएगी। - पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।

बोले जिम्मेदार