फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The aarti sthal of Ram Ghat is ready on the lines of Varanasi Haridwar

Chitrakoot News: वाराणसी हरिद्वार की तर्ज पर तैयार रामघाट का आरती स्थल

Mon, 14 Apr 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 14 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The aarti sthal of Ram Ghat is ready on the lines of Varanasi Haridwar
चित्रकूट- खोही। धर्मनगरी के रामघाट में वाराणसी हरिद्वार की तर्ज पर कई साल से आरती कराने की योजना पर तेजी से काम जारी है। प्रदेश सरकार के धार्मिक व पर्यटन विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से इस स्थान का सुंदरीकरण किया गया है।
विज्ञापन

रामघाट के आरती स्थल के सुंदरीकरण करने के लिए 21.60 लाख की धनराशि पर्यटन विभाग को मिली है। इससे मंदाकिनी नदी के रामघाट में स्थित आरती स्थल का सुंदरीकरण का कार्य किया गया। जिसमें पांच आकर्षक चबूतरा बनाए गए हैं। मंदिर नुमा टिन शेड लगाने के साथ ही आधुनिक लाइटें लगाई गई हैं। आरती स्थल के पास पर्यटकों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है। रोजाना शाम 6 बजे से आरती होती है। जहां पंड़ितों द्वारा वाराणसी हरिद्वार की तर्ज पर मां मंदाकिनी की भव्य आरती कराते हैं।इसी के साथ मां मंदाकिनी का आरती स्थल का स्लोगन भी पर्यटन विभाग की तरफ से लगाया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सहित कई हस्तियां
चित्रकूट। मंदाकिनी गंगा की आरती उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन से अधिक बार कर चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सहित कई केंद्रीय मंत्री भी इस स्थान पर आ चुके हैं। इसी के साथ ही फिल्मी कलाकार अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन सहित शत्रुघ्न सिंहा सहित कई अन्य हस्तियां आरती कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि इस स्थान को वाराणसी आरती स्थल की तर्ज पर बनाया जाए। इसके लिए बजट पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य पूरा हुआ
चित्रकूट। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि आरती स्थल में 21.60 की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। वाराणसी के आरती स्थल के तर्ज पर निर्माण कार्य किया गया है। धार्मिक आधार पर इसकी शुद्धता को बरकरार रखने का प्रयास है। अभी इसे और सुंदर बनाने का काम हो रहा है वैसे मूल काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed