फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ten-year broken record is becoming deadly

दस साल का टूटा रिकार्ड जानलेवा बन रही

Mon, 30 Dec 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ten-year broken record is becoming deadly
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पर रहने से जिले में ठंड का दस साल का रिकार्ड टूट गया है। दोपहर को धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते कोई राहत नहीं मिली। आमजनमानस आग ताप कर ही दिन रात गुजार रहा है। मजदूर वर्ग को इस मौसम से परेशानी हो रही है। कोेहरे के चलते ट्रेन धीमी गति से चल रही है। स्कूलों में अवकाश रहा। मंगलवार तक के लिए स्कूल बंद हैं। मानिकपुर में अलाव के नाम पर गीली लकड़ी स्टेशन के बाहर रखी गई है जो जलती ही नहीं है। ऐसे में यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मानिकपुर रेलवे स्टेशन के बाहर रस्मअदायगी के नाम पर नगर पंचायत ने लकड़ी का बड़ा हिस्सा एक पेड़ का कटा हिस्सा अलाव के लिए रखा है। यह टुकडा पूरी तरह गीला होने से उसमें आग ही नहीं सुलगती है। जिससे इस स्टेशन से प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्री ठंड में आग नहीं ताप पा रहे हैं। यहां तक मवेशी भी यहां आते हैं तो अलाव न जलने से वह भी लौटते हैं। इधर पूरे जिले में भीषण सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दस साल की ठंड का जिले में रिकार्ड टूटा है जब लगातार दो दिन तक तापमान तीन डिग्री रहा। जिले के बुआराम शुक्ला व राजधर मिश्रा ने बताया कि ठंड तो पहले भी बहुत पड़ती थी लेकिन इन दिनों बर्फीली हवाओं के चलते आम जनमानस खासकर गरीब वर्ग की आफत है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार तक इंटर तक के स्कूलों में अवकाश देने से राहत है लेकिन आमजनजीवन इस ठंड से बेहद प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी राजापुर के बस स्टैंड के अलावा भरतकूप व शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के पास अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

फसलों को भी होने लगा नुकसान
चित्रकूट। लगातार भीषण ठंड के चलते फूल वाली फसलों को अब नुकसान होने लगा है। इसके विपरीत गेेहूं की फसल को फायदा हो रहा है। कई किसानों ने बताया कि ठंड के चलते वह रात में खेतों में सिंचाई करने व फसल की रखवाली करने भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed