फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tempo driver hanged when in-laws beat him

ससुराल वालों ने पीटा तो टेंपो चालक ने फांसी लगाई

Mon, 04 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver hanged when in-laws beat him
सोमप्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
भौंरी (चित्रकूट)। ससुराल में हुई पिटाई से क्षुब्ध एक टेंपो चालक ने अपने घर में आकर फांसी लगा ली। टेंपो चालक की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। टेंपो चालक के पिता की तहरीर पर उसके ससुर व दो सालों समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना के भौंरी गांव निवासी सोमप्रकाश (35) की पत्नी निरुपमा बेटी के साथ मायके में रह रही है। सोमप्रकाश शनिवार को पत्नी को विदा कराने के लिए मऊ थानाक्षेत्र के कोटरा खांभा गांव स्थित ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसकी पत्नी की विदाई भी नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर सोमप्रकाश अपने घर लौट आया। इसके बाद रात में कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि देर रात होने के बाद भी सोम प्रकाश खाना खाने बाहर नहीं आया तो उसे बुलाने के लिए कमरे गए। वहां सोमप्रकाश का शव फंदे पर लटकता मिला। इसकी सूचना थाने में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पिता शंभू प्रसाद ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बेटे सोम प्रकाश की पत्नी मायके कोटरा गांव में रह रही है। सोम प्रकाश पत्नी को लिवाने के लिए ससुराल लगा था। वहां विवाद होने पर ससुराल वालों ने उसे पीट दिया। थाना पुलिस ने बताया कि शंभू प्रसाद की तहरीर के आधार पर सोम प्रकाश के ससुर कोटरा खांभा गांव निवासी साधू, साले रमाशंकर, रोहित व दुर्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 मृतक के परिजनों से जानकारी लेते सदर विधायक अनिल प्रधान। संवाद

मृतक के परिजनों से जानकारी लेते सदर विधायक अनिल प्रधान। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed