फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tell farmers the benefits of coarse grains

Chitrakoot News: किसानों को बताए मोटे अनाज के फायदे

Sat, 17 Feb 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tell farmers the benefits of coarse grains
चित्रकूट। सीडीओ ने कहा कि परंपरागत फसल ज्वार, बाजरा, सावां, कोदो, रागी आदि की खेती कर अधिक लाभ प्राप्त करें। कहा कि मोटे अनाज में ज्यादा खाद, पानी और अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। कम क्षेत्रफल में अधिक लाभ देते हैं। उन्होंने यह बात कृषि विभाग के मिलेट्स महोत्सव, मिलेट्स रेसिपी व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

कहा कि बाजार में मोटे अनाज की कीमत धान, गेहूं से अधिक है। उप कृषि निदेशक राज कुमार ने किसानों से कहा कि धान गेहूं जैसी फसलों से हटकर दलहनी, तिलहनी फसलों व श्री अन्न की खेती अधिकाधिक क्षेत्र में करें।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने कहा कि कृषि रक्षा रसायनों व रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मनुष्य में कैंसर, हृदयाघात जैसी घातक बीमारियां हो रही हैं। वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा संस्तुत की गई मात्रा में ही उर्वरकों तथा कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में उप पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी कर्वी देवेंद्र सिंह निरंजन, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसी राम, कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केएस शुक्ला, गृह वैज्ञानिक डॉ. ममता त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed