{"_id":"69dfe3d9f56afe9603074d99","slug":"tejas-workshop-will-teach-youth-the-tricks-of-startuptejas-workshop-will-teach-youth-the-tricks-of-startup-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129783-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तेजस कार्यशाला में युवा सीखेंगें स्टार्टअप के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तेजस कार्यशाला में युवा सीखेंगें स्टार्टअप के गुर
Thu, 16 Apr 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद में युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 16 अप्रैल को तेजस कार्यशाला का आयोजन होगा। यह पहल मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम से की जा रही है।
उपायुक्त उद्योग एसके केशरवानी ने बताया कि कार्यशाला सुबह 10 बजे से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम आयोजित होगी। इसमें छात्र, युवा और उद्यमी भाग ले सकेंगे। इसमें प्रतिभागियों को नए बिजनेस आइडिया, स्टार्टअप की शुरुआत, वित्तीय प्रबंधन और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही ट्रेनर, वित्तीय विशेषज्ञ और जनपद के सफल स्टार्टअप उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। इस पहल का उद्देश्य आकांक्षी जनपदों में उद्यमिता को बढ़ावा देना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। जिले के अधिक से अधिक युवाओं से कार्यशाला में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।