फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teerth kshetr ko taiks phree karane ke prabandh karen

तीर्थ क्षेत्र को टैक्स फ्री करने के प्रबंध करें

Fri, 22 Jan 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
teerth kshetr ko taiks phree karane ke prabandh karen
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मौजूद सांसद आरके सिंह पटेल व डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सांसद आरके सिंह पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा के तहत संसदीय क्षेत्र समिति की बैठक हुई। इसमें सांसद ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश चंद यादव को निर्देश दिए कि परिवहन विभाग के डेवलपमेंट के उद्देश्य से पार्किंग व्यवस्था, टैक्स फ्री जोन, अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में टेंपो व टैक्सी आदि को टैक्स फ्री कराया जाए और इस संबंध में मप्र के अधिकारियों से भी वार्ता करें। डीएम शेषमणि पांडेय ने निर्देश दिए कि पूरे तीर्थ क्षेत्र को टैक्स फ्री करने के प्रबंध करें।
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने सड़क सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान एवं अध्ययन, राष्ट्रीय राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के सुझाव, सड़क सुरक्षा मानकों का कार्यान्वयन, शिक्षा, प्रवर्तन, आपातकालीन देखभाल, इंजीनियरिंग के कार्यान्वयन, गति सीमा, यातायात शांत करने वाले उपाय, नगर-शहर और ग्राम पंचायत में यातायात पार्क को सह प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, अभियान को प्रोत्साहित करना तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद ने अधिकारियों को कोविड-19 के बचाव एवं सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, डीडीओ आरके त्रिपाठी, सीएओ डॉ. विनोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर व भाजपा नेता राज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed