फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager was gang-raped, confirmed to be pregnant

Chitrakoot News: किशोरी से सामूहिक हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने की पुष्टि

Thu, 17 Aug 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teenager was gang-raped, confirmed to be pregnant
मऊ (चित्रकूट)। पुलिस की कार्रवाई फिर सवालों के घेरे में आ गई। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से गांव के ही युवकों ने दुष्कर्म किया था, लेकिन थाने में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। गुुरुवार को अदालत में बयान के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मानते हुए दो अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि तीन माह पूर्व खेत की ओर जाते समय रास्ते में गांव के गोपाल ने उसे दो साथियों के साथ पकड़ लिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पिता की हत्या करने की धमकी दी। इससे वह डर गई। मां का पहले ही निधन हो चुका है। कुछ दिन पूर्व पेट दर्द होने पर डॉक्टर से जांच कराई तो गर्भ ठहरने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। बुधवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर तहरीर दी। थाने में गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को मेडिकल के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। किशोरी ने बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। इसमें एक को वह पहचानती है। इसके बाद थाने में दर्ज रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई गई है। थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पहले तहरीर के आधार पर आरोपी गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। किशोरी के मेडिकल परीक्षण में गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। दो और अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धारा लगाई गई है। मुख्य आरोपी गोपाल को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed