फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager found suffering from dengue, hospitalized

जिला अस्पताल व सदर रोड़ में डेंगू के लक्षण वाले कई मरीज

Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager found suffering from dengue, hospitalized
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के विवेक सोनी (14) पुत्र नरेंद्र को बुखार होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। डाक्टरों ने डेंगू वार्ड में भर्ती किया है।
विज्ञापन

उधर, कर्वी शहर के सदर रोड मोहल्ले में डेंगू के लक्षण वाले कई मरीज मिले हैं, जिनका प्राइवेट इलाज जारी है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा गांव निवासी किशन गुप्ता की नौ वर्षीय पुत्री सलोनी को परिजनों ने गुरुवार की शाम दिमागी बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बालिका की मौत हो गई। उधर, सरधुवा गांव की संध्या को दिमागी बुखार के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने गंभीर हालत देख प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लगातार बुखार व डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी इससे निपटने के पूरे इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
शहर के सदर रोड निवासी समाजसेवी अतुल सिंह, सचिन श्रीवास्तव व उनके पुत्र, राजकुमार त्रिपाठी के परिवार में तीन सदस्य और पुरानी बाजार निवासी अंकित केशरवानी को बुखार के बाद जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इस पर पीड़ितों का प्राइवेट इलाज कराया जा रहा है।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू समेत अन्य बुखार से निपटने के अस्पताल में पूरे इंतजाम किए गए हैं।
डेंगू मरीजों के लिए अलग तीन बेड का वार्ड भी बनाया गया है। पर्याप्त दवाएं भी हैं। लगातार डाक्टर व स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed