फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager dies of fever in 24 hours, three patients with dengue symptoms admitted

Chitrakoot News: 24 घंटे में बुखार से किशोरी की मौत, डेंगू के लक्षण वाले तीन मरीज भर्ती

Tue, 31 Oct 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 31 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever in 24 hours, three patients with dengue symptoms admitted
चित्रकूट । जनपद में वायरल फीवर के साथ डेंगू भी दस्तक दे रहा है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती कराए गए, जबकि बुखार व पेट दर्द के चलते एक किशोरी की मौत हो गई। डेंगू वार्ड के तीनों मरीजों में प्रारंभिक लक्षण होने पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के चंद्रगहना निवासी प्रभाकर (19), भरतकूप क्षेत्र के कोरारी निवासी मंदाकिनी (22) व मानिकपुर कस्बा निवासी अरुण (18) की जांच रिपोर्ट में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। तीनों का जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज किया जा रहा है। भरतकूप क्षेत्र के ननकू की बेटी आकांक्षा (14) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा रगौली निवासी प्रेमनारायण की छह वर्षीय पुत्र अंश, तरौंहा निवासी संतू की एक वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, सीतापुर निवासी पवन कुमार की दो वर्षीय पुत्री देवांशी, शंकर बाजार निवासी नैनसी (3), रुखमा खुर्द निवासी अर्पित (4), सकरौली निवासी दिव्यांश (18), ऐंचवारा निवासी मनीष का 11 माह का पुत्र सार्थक, भरथौल निवासी रामविलास की सात वर्षीय पुत्री प्रीती, अकवरिया निवासी सुनील (20), रैपुरा निवासी सावित्री (30), देवकली निवासी खुशबू (17) व इटवां निवासी ऊषा देवी (35) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को डॉक्टर व स्टॉफ बचाव के लिए सचेत कर रहे हैं। उन्हें घरों के आसपास जलभराव व गंदगी न होने देने और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed