फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Special cleanliness drive in settlements on Gandhi Jayanti

Chitrakoot News: गांधी जयंती पर बस्तियों में विशेष सफाई अभियान

Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive in settlements on Gandhi Jayanti
चित्रकूट/खोही। गांधी जयंती पर नगर पालिका चित्रकूट, नगर पंचायत मानिकपुर, मऊ और राजापुर में दलित बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका चित्रकूट के लक्ष्मणपुरी, खटकाना मोहल्ला, मानिकपुर के वाल्मीकि नगर और राजापुर के खटकाना मोहल्ला में सफाई होगी। खेल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। बृहस्पितवार को अभ्यास मैच खेला गया। उधर, खोही के भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज की ओर से परिक्रमा मार्ग स्थित खंगार क्षत्रिय धर्मशाला में कार्यक्रम होगा। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

किसानों को दी चना-सरसों की खेती की जानकारी
चित्रकूट। बसिला गांव में छत्रपति साहू जी कृषि महाविद्यालय नरैन खेरा की ओर से किसानों को खरीफ फसल का प्रशिक्षण दिया गया।कृषि वैज्ञानिक रमेश कुमार ने किसानों को चना और सरसों की खेती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की मिट्टी चना व सरसों की खेती के लिए उपजाऊ है और बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है। उन्नत बीज, समय पर बुवाई और उचित सिंचाई से पैदावार बढ़ाई जा सकती है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक हरीशंकर सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पुरखों को किया जल तर्पण
चित्रकूट। धर्मनगरी के रामघाट और मंदाकिनी के अन्य घाटों पर बुधवार को पितृ विसर्जन कार्यक्रम आयोजित हुआ।श्रद्धालुओं ने अपने पुरखों को जल तर्पण किया और पंडितों व गरीबों को दान दिया। मान्यता है कि पितृपक्ष में तर्पण से पितरों को मोक्ष मिलता है। इस मौके पर राकेश कुमार, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed