फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager and nephew murdered in protest against slapping

यूपी: चित्रकूट में किशोरी ने थप्पड़ मारा तो मनचले ने जान ली, राज खुलने के डर से मासूम भांजे को भी मार डाला

Sat, 23 Jan 2021 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Teenager and nephew murdered in protest against slapping
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के मानिकपुर में किशोरी और उसके चार साल के भांजे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी अंकित मित्तल के मुताबिक, आरोपी किशोरी से एक तरफा प्यार करता था। घटना वाले दिन किशोरी ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने किशोरी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। साथ ही राज न खुले इसलिए मासूम को भी मौत के घाट उतार दिया था। एसपी कार्यालय में शनिवार को एसपी अंकित मित्तल ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मानिकपुर के निही कोडरियापुरवा निवासी पार्वती कोल (15) व उसके भांजे बृजेंद्र (4) की हत्या बरहाकोलान पुरवा निवासी राकेश कोल ने की थी।
विज्ञापन


उसे गिरफ्तार कर घर से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। एसपी के मुताबिक, राकेश ने बताया कि वह पार्वती से एकतरफा प्यार करता था। गुरुवार की शाम जब किशोरी खेत से घर जा रही थी, तभी बहरेदा जंगल के रास्ते पर रोककर बात करनी चाही, लेकिन वह नहीं रुकी और भागने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जबरन पकड़ा तो उसने थप्पड़ मार दिया, जिससे आक्रोशित होकर उसने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ मौजूद बृजेंद्र रोता हुआ भागने लगा तो लगा कि यह घर में पूरी जानकारी दे देगा, जिससे उसने उसे भी मार दिया।  उधर, परिजनों ने राकेश को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए सही जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed