फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teen killed by lightning, 15 Scorched

बिजली गिरने से किशोर की मौत, 15 झुलसे

Sun, 24 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 24 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teen killed by lightning, 15 Scorched
अस्‍पताल में म‌हिला का हाो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
जिले में रविवार सुबह से दोपहर तक जोरदार बारिश हुई। इसी दौरान बिजली गिरने से बकरी चराने गए एक किशोर की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग स्थानों पर 15 लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहाड़ी क्षेत्र में एक किसान की चार भैंस मर गई।
विज्ञापन


पहाड़ी के इटौरा गांव निवासी नबी बख्श (14) पुत्र तेजअली अपने साथी अंकित पुत्र रामपाल के साथ रविवार सुबह बकरी चराने गया था। इसी बीच बारिश होने लगी तो दोनों वहीं एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से नबी की मौके पर मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से झुलस गया। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों नबी को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह छेछरिहा गांव में खेत में बुआई के दौरान बिजली गिरने से सीतादेवी पत्नी स्व. शिवमंगल, बघवारा गांव में लक्ष्मीकांत पुुत्र शिवाकांत झुलस गए।
विज्ञापन


राजापुर के बक्टाखुर्द व वीरधुमाई गांव में धान की बुआई करते समय तेज बारिश होने लगी। किसान एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिरने से बिंदा पुत्र भोला, ओमसरन पुत्र रामआसरे, कल्लू, राजकरन पुत्र दिख्खू, रोशन पुत्र भैंरो और सुमित्रा पत्नी राजकुमार और वीरधुमाई गांव के पप्पू सिंह चौहान पुत्र प्रेम सिंह, मनपूरन सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह कछवाह, उदित कुमार पुत्र त्रिमोहन प्रजापति, कौशल पुत्र राजकुमार वर्मा, सुंदी पत्नी बुधुआ प्रजापति और गुड़िया पुत्री ललक यादव गंभीर रुप से झुलस गए। सभी को पीएचसी राजापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर तहसीलदार राजकुमार, नायब तहसीलदार बेनी प्रसाद व डीडीसी के पति धनराज निषाद ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र अशोह गांव के बच्चू यादव पुरवा में मवेशी चरा रहा था। तभी केदार यादव पुत्र रामसुख समेत उसके मवेशियों पर बिजली गिरी। जिसमें बच्चू झुलस गया, लेकिन उसकी चार भैंसें मर गई। उसे सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया गया है। ब्लाक प्रमुख रेखा यादव व देशराज यादव ने अस्पताल जाकर उसका हालचाल जाना। बहिलपुरवा क्षेत्र में भी बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed