फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teachers role in society is important

‘समाज में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण’

Wed, 20 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Wed, 20 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

न्याय पंचायत संसाधन केंद्र नांदी क्षेत्र (पहाड़ी) में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्राथमिक विद्यालय अमरपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक पुरुषोत्तम दास  और प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा खुर्द के मुन्नीलाल राजपूत को सांसद ने उत्तरीय, रामचरित मानस आदि भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने समाज में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कहा कि समाज का भवन शिक्षकों की डाली नींव पर ही बनता है। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह आजीवन शिक्षा देने का काम करता है। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे ने कहा कि एमडीएम और भवन निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों को न दी जाए, इससे शिक्षण में व्यवधान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन लवलेश सिंह ने किया। संकुल प्रभारी नांदी दिलीप सिंह ने सभी का स्वागत किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जुगुल किशोर पटेल, अनुदेशक श्याम सुंदर यादव, सुभलेश कुमार, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, पुष्पराज, मोतीलाल, भरत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed