फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   teachers protest for their demands

मांगें पूरी करने को शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 30 Jan 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
teachers protest for their demands

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने शुक्रवार से बीएसए कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


अनशन के दौरान जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि शिक्षकों की मुख्य मांगों में अंतर्जनपदीय शिक्षकों को पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करना, निलंबित शिक्षकों की बहाली, मृतकाश्रित अनुकंपा नियुक्ति की पत्रावलियां शीघ्र निस्तारित करना, अवशेष देयकों का भुगतान शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही समायोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान, बिना स्पष्टीकरण किसी पर कार्रवाई न किए जाने, प्रेरकों के अवशेष मानदेय का भुगतान करना भी इनमें शामिल है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा। शिक्षक नेता कमलेश कुमार पांडे ने बताया कि अंतरजनपदीय शिक्षकों को हक दिलाना उनका उद्देश्य है। बीएसए से वार्ता बेनतीजा रही। क्रमिक  अनशन आमरण अनशन में भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों से मिलने बीएसए वीके सिंह भी पहुंचे। रोशनलाल सिंह, संजय अवस्थी, जुगुल किशोर, प्रवीण सेंगर, सुरेश कुमार, अवध बिहारी सिंह, वेद सिंह, रामलोचन, रमेश सिंह, आनंद यादव, नवनीत निगम, मनोज सिंह पटेल, उमाशंकर सिंह, राममिलन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed