{"_id":"649f30af81c2bbe56d05e9e4","slug":"teacher-imposed-on-relatives-accused-of-stealing-millions-chitrakutt-news-c-12-1-312581-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शिक्षिका ने रिश्तेदारों पर लगाया\nलाखों की चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शिक्षिका ने रिश्तेदारों पर लगाया लाखों की चोरी का आरोप
Sat, 01 Jul 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन गांव निवासी शिक्षिका के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। इस मामले में महिला ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
रसिन गांव की निवासी मंजूलता श्रीवास्तव ने बताया कि 29 जून को बांदा में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने और चांदी के लगभग पांच लाख के जेवर निकाल लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौच किया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखा अनाज भी उठा ले गए।
थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि इनका पारिवारिक विवाद का मामला है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। बातचीत कर न्यायोचित और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।