फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teacher dies due to uncontrollable vehicle collision

बेकाबू वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies due to uncontrollable vehicle collision
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े शिक्षक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल में तैनात शिक्षक मूल निवासी गांव चांदी राजापुर ओंकार नारायण सिंह पांच नवंबर की शाम को घरेलू काम से बाजार के लिए निकले। सड़क किनारे खडे़ थे तभी पहाड़ी की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक वाहन समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया था। मंगलवार की रात को उनकी मौत हो गई। बुधवार को गमगीन माहौल में उनका गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से उनकी पत्नी नीलम व दो मासूम बेटियां दिव्यांशी व तासू का बुरा हाल है। गौरतलब है कि दो माह पूर्व ही उन्हें नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed