{"_id":"67821c05fb8927a48703fbf1","slug":"taraunha-defeated-bachharan-and-audha-defeated-shahpur-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-112353-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तरौंहा ने बछरन व औदहा ने शाहपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तरौंहा ने बछरन व औदहा ने शाहपुर को हराया
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। सुपर चैलेंज कप बरेठी में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में तरौंहा ने बछरन, दूसरे में औदहा ने शाहपुर और तीसरे मैच में गडौली ने नांदी को पांच रनों से हराया। आरिफ, दीपक सिंह व पुष्पेंद्र को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
बछरन टीम ने टॉस जीतकर तरौंहा टीम को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। सोनू के 23, आजाद के 15, आरिफ के 12, नदीम के 11 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 95 रन बनाए। जवाब में बछरन टीम 79 रन ही पर ढेर हो गई। तरौंहा के आरिफ को तीन विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मैच में औदहा टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज राहुल के 57, रोहित यादव के 37, राकेश के 20, सैफ के 20 रनों की बदौलत 15 ओवर में 140 रन बनाए। शाहपुर के दुर्गेश ने तीन विकेट लिए। जवाब में शाहपुर की टीम 15 ओवरों में 115 रन ही बना सकी। औदहा के दीपक सिंह पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
तीसरे मैच में गडौली टीम ने टॉस जीतकर 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नांदी टीम 148 रन ही बना सकी। नांदी के खिलाड़ी पुष्पेंद्र को शानदार 59 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। सदर विधायक अनिल प्रधान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टूर्नामेंट संरक्षक शंकर यादव, पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी बीपी पटेल, इरफान अली, शिवबली यादव, त्रिभुवन सिंह, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे। मैच का संचालन पप्पू निषाद ने किया।