फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Take action against contractors due to lack of progress in construction works

Chitrakoot News: निर्माण कार्यों में प्रगति न होने ठेकेदारों के खिलाफ करें कार्रवाई

Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Take action against contractors due to lack of progress in construction works
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद मानिकपुर ईओ को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रगति नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें। सभी नगर निकाय अपने आय के स्रोतों को बढ़ाएं और अगली बैठक में आय व्यय का ब्यौरा रखें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में नगर पालिका, नगर पंचायत व डूडा विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूरा होने पर भुगतान करें। नए निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया कराकर शुरू कराएं। शहर का कूड़ा प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक तय स्थानों पर ही डाला जाए।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका से कहा कि यूपीटी, खोही तिराहा पर शौचालय का निर्माण कराया जाए। कान्हा गोशाला व अस्थाई गोशालाओं का संचालन सही तरीके से किया जाए। ठंड को देखते हुए तिरपाल, बोरा, अलाव आदि की व्यवस्था रहे। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed