{"_id":"6701771c59bb1d5cac0d16ae","slug":"tac-investigation-of-baghodas-construction-work-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-110058-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बघौड़ा के निर्माण कामों की टीएसी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बघौड़ा के निर्माण कामों की टीएसी जांच
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक के बघौडा गांव के विकास कार्यों की जांच के लिए शनिवार को टीएसी टीम पहुंची। शिकायत के आधार पर चार कार्यों की जांच के बाद अवशेष कार्यों के अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश प्रधान व सचिव को दिए हैं। जांच के दौरान ही कुछ ग्रामीणों ने शिकायत को राजनीति से प्रेरित बताया।
बघौडा गांव के कुछ निवासियों ने ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की शिकायत करने के साथ जांच की मांग की गयी थी। जिसके बाद बांदा के मंडलीय प्राविधिक परीक्षक शाह आलम की अगुवाई में टीएसी टीम बघौडा गांव जांच के लिए पहुंची। यहां टीम ने पंभिया तालाब के भीठे में इंटरलाकिंग, घाट निर्माण, रैंप निर्माण व रिटेनिंग वाल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व मानक की जांच की। इसके अलावा कुछ अन्य कार्यों की जांच के लिए प्रधान व सचिव को अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीम ने कहा कि अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के बाद शेष कार्यों की जांच की जाएगी।
इस दौरान बघौडा निवासी धर्मा, चुन्ना, चुनबाद,शिवसागर आदि ने टीम के सामने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोग राजनीति के चलते विकास कामों में अडंगा लगा रहे हैं। गौरतलब है लोकायुक्त द्वारा इसी मामले की जांच कराई जा चुकी है।इस मौके पर ग्राम प्रधान रामआसरे तिवारी, मानिकपुर ब्लाक के एपीओ विपिन द्विवेदी, सचिव संगीता कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।