फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Suspected for embezzling Panchayat funds

Chitrakoot News: पंचायतों की धनराशि में घपलेबाजी करने पर गिरी गाज

Thu, 25 Jan 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 25 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Suspected for embezzling Panchayat funds
चित्रकूट। पंचायतों के ग्राम निधि खाते में आबंटित धनराशि में 22 लाख रुपये का अनियमित तरीके से भुगतान करने के मामले में अधिकारियों पर गाज गिरना शुरु हो गई है। अमर उजाला ने 10 दिसंबर को इससे जुड़ी खबरें प्रकाशित की थीं।
विज्ञापन

इसी मामले में सचिवों के बाद उप निदेशक पंचायत चित्रकूट धाम मंडल, डीपीआरओ व एडीपीआरओ को निलंबित कर दिया गया है। मंडल में पूर्व में तैनात रहे रहे उप निदेशक व डीपीआरओ के खिलाफ जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायतों के ग्राम निधि खाते में आवंटित धनराशि का अनियमित तरीके भुगतान किया गया है। पिछले चार साल के भीतर हुए भुगतान में नियमों की अनदेखी जांच के दौरान सामने आई है। पंचायतों ने खर्च के बिल उपलब्ध नहीं कराए। पहाड़ी व मानिकपुर ब्लाक की पंचायतों में 22.82 लाख रुपये की अनियमितता पाए जाने पर बीते नौ दिसंबर को डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने 17 सचिवों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने लापरवाही पाए जाने पर उप निदेशक पंचायत चित्रकूट धाम मंंडल संजय यादव, डीपीआरओ चित्रकूट कुमार अमरेंद्र व एडीपीआरओ रमेश चंद्र गुप्ता को निलंबित कर निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।
पूर्व में उप निदेशक रहे मौजूदा बस्ती मंडल के डीडी समरजीत यादव व चित्रकूट के डीपीआरओ तुलसीराम मौजूदा तैनाती कन्नौज के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय कार्रवाई करने के दिए आदेश
चित्रकूट। पंचायती राज के अपर मुुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने डीएम चित्रकूट के अलावा प्रदेश के पंचायती राज के निदेशक को जारी पत्र में निर्देश दिए हैं कि प्रकरण से संबंधित सहायक विकास अधिकारी, पंचायत से संबंधित सचिव ग्राम पंचायत को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जाए। संबंधित ग्राम पंचायत जहां से अनियमितता हुई है।
उनके खातों के संचालन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए। जनपद चित्रकूट में इस योजना से संबंधित डीसी/डीपीएम और एडीपीएम तथा मुख्यालय स्तर पर योजना से संबंधित स्टेट कंसल्टेंट की सेवाएं समाप्त किया। गौरतलब है कि अमर उजाला ने दस दिसंबर को 22 लाख की गड़बड़ी पर 17 सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज और 14 दिसंबर का लपेटे में आए 76 प्रधान, जारी होगी नोटिस की खबर को प्रमुखता से छापा है।


अब सचिवों पर तलवार लटकी
चित्रकूट। मामले की जांच अपर निदेशक प्रशासनिक पंचायतीराज लखनऊ राजकुमार को सौंपी गई है। प्रकरण से संबंधित सभी एडीओ पंचायत सभी सचिवों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई होगी। संबंधित ग्राम पंचायत के खाते के संचालन को प्रतिबंध करते हुए डीसी, डीपीएम, एडीपीएम तथा मुख्यालय स्तर पर योजना से संबंधित कंसल्टेंट की सेवा समाप्त करने के आदेश शासन ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed