{"_id":"5b4dffee70fb2f865cefa62a39bb6e97","slug":"surya-namshkar-is-best-in-all-yogas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ’
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया है। इसका अभ्यास साधक को संपूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ हैं। ये बात आरोग्यधाम के योग सदन में योग प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही।
विज्ञापन
रविवार को चित्रकूट प्रवास पर आए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने योग प्रशिक्षण के दौरान बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सामूहिक रूप से पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। इसकी पहल प्रधाममंत्री ने 27 सितंबर 2014 को की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से साधक का शरीर निरोगी, स्वस्थ और तेजस्वी होता है। सूर्य नमस्कार स्त्री, पुरुष, बालक, वृद्ध सभी के लिए उपयोगी है। इस मौके पर संस्थान के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन