फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Surthehal: Bad road from bad material

सूरतेहालः खराब मैटेरियल से हो रही गडढामुक्त सड़क

Sun, 08 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Surthehal: Bad road from bad material
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। दीपावली मेले के पूर्व गड्ढामुक्त सड़क बनाने के लिए विभाग मानकविहीन सामग्री का प्रयोग कर रहा है। एक सप्ताह के अंदर मरम्मत कराई गई सड़क का मैटेरियल उखड़ रहा है। गढ़चपा क्षेत्र में तो इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक एक सप्ताह पहले मरम्मत कराई गई सड़क की पोल खोल रहा है।
गढ़चपा से छेछरिहा गांव तक बने संपर्क मार्ग की सड़क को ग्रामीणों ने पूरी तरह मानक विहीन बताया है। रविवार को इसी सड़क पर दो युवक नई सड़क को हाथ से ही डामर व गिट्टी निकाल कर बताने रहे हैं कि नीचे धूल व मिट्टी है और ऊपर से ठेकेदार ने डामर मिक्स गिट्टी डाल कर सड़क बना दी है। इसी का वीडियो वायरल है।
विज्ञापन

इसके अलावा दीपावली मेले के पूर्व टूटी सड़क की मरम्मत का काम चित्रकूट के मप्र क्षेत्र में किया जा रहा है। प्रमोदवन की ओर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने मरम्मत की गई सड़क 24 घंटे में ही उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगाें ने बताया कि बिना रोलर चलाए बस डामर मिक्स गिट्टी डालकर टूटी सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed