{"_id":"6510880efa333724a60091b4","slug":"sukhdev-had-taken-the-bike-on-the-pretext-of-rabbit-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1845-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खरगोश दिखाने के बहाने बाइक ले गया था सुखदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खरगोश दिखाने के बहाने बाइक ले गया था सुखदेव
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। शंकरगढ़ (प्रयागराज) के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के चित्रकूट में कई रिश्तेदार रहते हैं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री थे। रिश्तेदारों ने बताया कि बेटा जंगली जानवरों को देखने का शौकीन था। घर के अगल-बगल के घरों में पाले गए खरगोश, कुत्ते, सफेद चूहे, तोता, कबूतरों को देखने जाता था।
इसी शौक को अपहरणकर्ताओं ने भुनाया और शनिवार को विश्वासपात्र ट्रक चालक लोकनाथ के भाई सुखदेव ने उसे खरगोश दिखाने के बहाने घर के बाहर से बाइक पर बैठाकर ले गया। घटना के समय ट्रक चालक व्यापारी के घर के गोदाम में माल उतरवा रहा था। उसकी निगरानी में पूरा मामला रहा।
बरगढ़ निवासी लोकनाथ तीन साल से व्यापारी के यहां ट्रक चालक था। लोकनाथ परिवार का विश्वासपात्र था। चालक के परिवार के अन्य लोगों का भी व्यापारी के घर कभी कभार आना-जाना था। शुभ केसरवानी सभी से परिचित था। इसी वजह से वह लोकनाथ के भाई सुखदेव के झांसे में आ गया और उसके साथ चला गया। सुखदेव के साथ भतीजा गणेश भी था। रिश्तेदारों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना के समय चालक लोकनाथ ने ही कुछ दूर खड़े भाई और भतीजे को इशारा कर बताया कि शुभ घर से निकल गया है।