फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Success without coaching, Harshita is an example

बिना कोचिंग पाई सफलता, मिसाल है हर्षिता

Sun, 19 Jun 2022 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Success without coaching, Harshita is an example
फोटो-1-हाईस्कूल में प्रदेश में दसवां और​ चित्रकूट में टॉप करने वाली हर्षिता सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। हौसले हों तो सफलता कदम चूमेगी। यह साबित किया है सिद्धपुर की हर्षिता सिंह ने। उन्हाेंने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दसवां और जिले में पहला स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता पर हर्षिता की खुशी का ठिकाना नहीं है तो परिजन फूले नहीं समा रहे। रिजल्ट घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाइयों का तांता लगा है। हर्षिता कहती हैं कि उनका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन

रिटायर्ड सैनिक हेमराज सिंह की बेटी हर्षिता ने बताया कि उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। किताबों और नोट्स के जरिये पूरी पढ़ाई की। होमवर्क पर फोकस रहा। एक एक विषय पर पूरा ध्यान दिया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लुढ़वारा के शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा। बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सअप-फेसबुक या राजनीतिक क्षेत्र आदि में कोई दिलचस्पी नहीं है। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई की। इस समय वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोचिंग करने के लिए राजस्थान में हैं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षिता कहती हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि वह जिले की टॉप थ्री में जरूर स्थान बनाएगी। प्रदेश की सूची में नाम आने पर वह बहुत खुश हैं। सफलता के लिए मां मंजू देवी, बड़े भाई प्रभांशु और गुरुजनों का सहयोग मानती है। परिजनों के साथ घूमना-फिरना पसंद है। किताबों और नोट्स से नियमित पढ़ाई करने पर उसके जैसी सफलता सभी को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed