{"_id":"6adf91079c80b3a58d0cc21e","slug":"sub-inspector-posted-in-kakadev-dies-of-brain-tumor-chitrakoot-news-c-12-1-jhs1001-1694725-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: काकादेव में तैनात दरोगा की ब्रेन ट्यूमर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: काकादेव में तैनात दरोगा की ब्रेन ट्यूमर से मौत
Mon, 26 Oct 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 29 उग्रसेन सिंह फाइल फोटो।
राजापुर (चित्रकूट)। कानपुर के काकादेव थाने में तैनात उपनिरीक्षक उग्रसेन सिंह परिहार (38) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया।
सोमवार शाम पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। सरधुवा थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग गांव निवासी उग्रसेन 2018 बैच के एसआई थे।
परिजन के मुताबिक वह डेढ़ साल से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। निधन की खबर से काकादेव थाने में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। परिवार में पत्नी मनीषा, चार वर्षीय बेटा आर्निक और छह माह की बेटी अदिति है। संवाद