फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students of PM Shri schools will get Rs 6,000 for bicycles.

Chitrakoot News: पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों को साइकिल के लिए मिलेंगे छह हजार रुपये

Wed, 29 Oct 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Students of PM Shri schools will get Rs 6,000 for bicycles.
बांदा। पीएमश्री माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब साइकिल खरीदने के लिए छह हजार रुपये दिए जाएंगे। यह धनराशि उन्हीं छात्र-छात्राओं को मिलेगी जिनके घर से स्कूल की दूरी पांच किलोमीटर या उससे अधिक है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार यह योजना प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) के तहत चलाई जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रतिमाह 500 रुपये की दर से सालाना 6,000 रुपये का यात्रा भत्ता दिया जाएगा। विभाग जल्द ही स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू कराएगा। विद्यार्थियों को निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करना होगा। सत्यापन के बाद राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के कई विद्यार्थी विद्यालय आने-जाने में परिवहन सुविधा के अभाव से जूझते हैं। कई बार लंबी दूरी के कारण विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पाते। सरकार की यह योजना ऐसे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा तक पहुंच आसान बनाएगी और ड्रॉपआउट दर में कमी लाने में मददगार सिद्ध होगी।
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालय में विद्यार्थी
जीआईसी मटौंध 700

जीआईसी बांदा 1100
जीजीआईसी बांदा 1700

वर्जन :

सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पीएमश्री स्कूलों में अध्ययनरत वे विद्यार्थी जो स्कूल से पांच किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर रहते हैं उन्हें साइकिल खरीदने के लिए छह हजार रुपये दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा में नियमितता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed