फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student killed after falling from tractor carrying ballast

गिट्टी लदे ट्रैक्टर से गिरकर छात्र की मौत

Tue, 10 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट Updated Tue, 10 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Student killed after falling from tractor carrying ballast
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतक छात्र के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह स्कूल जा रहे कक्षा पांच के छात्र की गिट्टी लदे ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने ट्रैक्टर चालक प्रधानपति के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रघुवंशीपुर खेरिया निवासी जागेश्वर का पुत्र संदीप उर्फ अर्जुन (12) मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय तरकिहापुरवा जा रहा था। छात्र के बाबा शिवभोला ने बताया कि रास्ते में प्रधानपति राम सुमेर का भाई दिनेश गिट्टी लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था और उसने संदीप को ट्रैक्टर में बैठा लिया।
विज्ञापन


कुछ दूर जाने के बाद अचानक ट्रैक्टर में ब्रेक लगने के दौरान छात्र नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। घटना होते ही ट्रैक्टर चालक दिनेश और उसमें बैठे मजदूर राजबहादुर व महेंद्र भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजन छात्र को सीएचसी पहाड़ी लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना में मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रधानपति के भाई ने साजिशन उसके बेटे को मार डाला है। प्रधान पद के चुनाव में वह भी खड़ा हुआ था और दूसरे नंबर पर रहा था। चुनाव के दौरान वर्तमान प्रधानपति से कई बार विवाद भी हुआ था। इस मामले में थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि यह जांच का विषय है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतक छात्र दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed